सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : पलामू जिले के होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी को घूस लेने के आरोप में पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड कार्यालय में तैनात मुंशी साकेश कुजूर उर्फ सकेंद्र होमगार्ड के जवान को कमान देने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस ले रहा था। पूरी कार्रवाई को लेकर पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने एक बयान जारी किया है और गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।पलामू प्रमंडलीय एसीबी को होमगार्ड के एक जवान ने शिकायत की थी कि वह कमान को लेकर एक अधिकारी से मिला था। इसके बाद उस अधिकारी ने मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मुलाकात करने को कहा था। इसी दौरान सकेंद्र और तुलसी ने कमान की एवज में 10 हजार रुपये घूस मांगा और कहा कि अधिकारी का आदेश है।मामले की पूष्टि के बाद हुई गिरफ्तारीहोमगार्ड ने इस पूरे मामले को लेकर उस अधिकारी से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि 120000 मिलता है। 10 हजार देने में क्या दिक्कत है। ड्यूटी के लिए कमान देने की एवज में लगातार घूस की मांग की जा रही थी। होमगार्ड जवान की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया। सबसे पहले पूरे मामले का सत्यापन किया।सत्यापन के बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने होमगार्ड कार्यालय से ही मुंशी सकेंद्र को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मेडिकल जांच करने के बाद एसीबी की टीम मुंशी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। एसीबी की टीम यह भी जांच कर रही है कि वह अधिकारी कौन है और उनकी कितनी भूमिका है। Post navigation पलामू-गढ़वा व लातेहार में संगठित अपराध के 89 चेहरे चिन्हित