सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां पूरी तत्परता के साथ जारी हैं। श्रद्धालुओं और व्रतधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ऊर्फ दौलत सोनी के दिशा-निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण अभियान चलाया जा रहा है।स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब एवं नगर परिषद क्षेत्र के जितने भी छठ घाट हैं, सफाई अभियान के तहत इन विभिन्न घाटों एवं पहुंच मार्गों की जेसीबी मशीन एवं सफाई कर्मियों की टीम लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। घाटों से जलकुंभी, कचरा और मलबे को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं समतल बनाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि “छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। गढ़वा के प्रत्येक छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), पीने के पानी, चेंजिंग रूम, चुना-ब्लीचिंग के छिड़काव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर परिषद की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में अर्घ्य अर्पित करने में कोई कठिनाई न हो।”अध्यक्ष श्री सोनी ने नगरवासियों और स्थानीय पूजा समितियों से अपील करते हुए कहा कि घाटों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कचरों को निर्धारित स्थान पर ही फेंकें। नगर परिषद हर नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Post navigation कांडी प्रखंड के सभी विसर्जन घाटों पर कर्मचारी व गोताखोर डीप्यूट मत्स्य विपणन योजना के तहत 28 लाभुकों को मिला लाभ, 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए किट