बीडीओ ने जारी किया आदेश



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिला अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी राजेश कुमार ने कार्यालय आदेश जारी करके कहा है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी का त्यौहार 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। कहा है कि धार्मिक परंपरा के अनुसार विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है एवं एक-दो दिनों तक विसर्जन का कार्यक्रम चलता है। इसके लिए धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस कारण से सभी पंडालों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश प्राप्त है। उक्त निर्देश के आलोक में प्रखंड के क्षेत्रीय कर्मी मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व पंचायत सहायक अपने पंचायत के सभी पंडालों में विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करेंगे एवं सतर्क रहेंगे। सभी को निर्देश दिया है कि मूर्ति विसर्जन होने तक विधि व्यवस्था की किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को तुरंत सूचना देंगे। विधि व्यवस्था की दृष्टि व सतर्कता के दृष्टिकोण से असामाजिक तत्वों या उपद्रवियों से किसी भी प्रकार की अशांति विशेष तया सांप्रदायिक अशांति की संभावना हो उस पर विशेष निगरानी रखेंगे। मूर्ति विसर्जन के दौरान होने वाली अप्रिय घटना को रोकने एवं बचाव हेतु कांडी प्रखंड के मूर्ति विसर्जन घाटों पर प्रखंड कर्मियों एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके अनुसार सुंडीपुर, बनकट एवं खरौंधा घाट पर विश्वनाथ राम पंचायत सेवक एवं मनोज कुमार रोजगार सेवक का नंबर क्रमशः 9113326447 व 9875686824 है। यहां पर गोताखोर राम लखन चौधरी 8002560054 रहेंगे। जबकि डूमरसोता एवं श्रीनगर घाट पर अंजनी प्रसाद पंचायत सचिव 8010216326 व गोताखोर जमींदार चौधरी 9199115269 होंगे। वहीं बरवाडीह एवं पतिला घाट पर प्रवीण पांडेय पंचायत सचिव एवं भरत प्रसाद रोजगार सेवक नंबर क्रमशः 9508071476 व 7979704330 तथा गोताखोर मुकेश चौधरी 9955977406 मुस्तैद रहेंगे। चटनिया डैम के पास शाहिद अंसारी जनसेवक एवं पीयूष पांडे रोजगार सेवक नंबर क्रमशः 8210562025  व 9905180791 गोताखोर जय मूरत चौधरी नंबर 7070580576 रहेंगे। वहीं राणाडीह घाट पर रोजगार सेवक मानस किशोर मेहता 6299447451 एवं गोताखोर अजय चौधरी नंबर 9576287746 डीप्यूट किए गए हैं। यह आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रांक 852 दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।