सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक- 17.10.2026 को श्री बंशीधर नगर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।जिन प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमे हीरालाल बेकरी, पियूष बैग हाउस, श्री बंशीधर स्वीट्स, श्री लक्ष्मी हरी स्वीट्स, शिवम् स्वीट्स, न्यू शिवम् स्वीट्स, माही स्वीट्स, श्री खप्पर बाबा स्वीट्स, चटकारा रेस्टोरेंट, मन्कु नास्ता दुकान, राजा मिष्ठान भंडार, सुक्रित भोजनालय आदि शामिल हैं।जांच दल द्वारा माही स्वीट्स में रसगुल्ले की ऑन स्पॉट जांच की गई, जहां 5 किलोग्राम मिलावटी रसगुल्ला की मात्रा पाई गई। जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही सैंपल जांच हेतु लिया गया।इस निरिक्षण के क्रम में राजू मिष्ठान भण्डार, सुक्रित भोजनालय, राजहंस तिवारी का दुकान आदि खाद्य प्रतिष्ठानों के जांच में पाया गया कि बनारस से लाई गई मिलावटी मिठाई जैसे- रसगुल्ला, बर्फी, पेड़ा, लड्डू आदि की बिक्री की जा रही थी। जिसकी मात्रा 50 केजी के आस पास थी, जिसे तुरंत नष्ट करा दिया गया।कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में एक्सपायर खाद्य सामग्री पाए गए। जबकि कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाई गई। उक्त प्रतिष्ठानों को खाद्य लाइसेंस के साथ व्यवसाय करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही एक्सपायर सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। उक्त प्रतिष्ठानों से संदेहात्मक खाद्य पदार्थों का सैंपल जांच हेतु लिया गया। उक्त सारे नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जायेगा। अग्रेतर कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की जाएगी। जाँच अभियान के दौरान कुछ खाद्य कारोबारी अपना प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए।सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, FSSAI मानक वाले खाद्य योजक पदार्थों का प्रयोग करने एवं केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का ही प्रयोग करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा इसके अंतर्गत लागू विनियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जाँच दल द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इस तरह का अभियान पूरे जिले में लगातार चलता रहेगा।जाँच दल में मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री एवं किरण हेमब्रम समेत पुलिस विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार आदि मौजूद थे। Post navigation ऑक्सीजन के अभाव में नवजात बच्ची की मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन