सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर बंडा पहाड़ में सैकड़ो महिलाओं ने एक साथ बैठकर पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत की पूजा अर्चना की। पुरोहित ओमप्रकाश पाठक जी के द्वारा पूजा संपन्न करायी गयी। आज यहां महिला भक्तों की भीड़ ने एकता का मिसाल कायम करते हुए सभी जाति पाति से ऊपर उठकर एक साथ श्रद्धा भक्ति के साथ अपने संतानों के सुख समृद्धि और लंबी उम्र के लिए यह निर्जला व्रत संपन्न किया।मंदिर परिसर में पूजा की संपूर्ण व्यवस्था जागृति युवा क्लब के द्वारा की गयी। क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने बताया कि क्लब हमेशा मंदिर के विकास में तत्पर रहते हुए सभी तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, सचिव विनय पाल,सलाहकार ओमप्रकाश पाल, उपसचिव आनंद चंद्रवंशी, संगठन मंत्री चंदन पाल के साथ-साथ सभी सदस्य उपस्थित थे। Post navigation पुलिस ने बच्चों को कानून, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों के नाम पर कथित पैसे लेने की शिकायत, उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जांच का दिया निर्देश