अप्रिय घटना या अप्रिय व्यक्तियों के जमावड़ा पर तत्काल थाना को सूचित करें



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिला के सोनतटीय सरहदी थाना कांडी के नए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह होंगे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने तत्कालीन थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम का तबादला करते हुए बरडीहा थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को कांडी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के साथ 11 पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित व पदस्थापित किया गया है। नए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह गुरुवार को कांडी थाना में योगदान देंगे। इससे पहले करीब 2 साल तक कांडी के पड़ोसी थाना बरडीहा के थाना प्रभारी थे। जहां उनके कार्यों की भरपूर सराहना की गई थी। इससे पहले वह रमना थाना में जेएसआई थे। ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि कानून का सौ फीसदी अनुपालन, अपराध से भय मुक्त समाज, अवैध धंधों पर कारगर लगाम उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना या अप्रिय व्यक्ति या व्यक्तियों के जमावड़ा की सूचना मिलने पर तत्काल थाना को सूचित करें। पुलिस आम जनता के अमन चैन के लिए है। कानून व्यवस्था के भंग होने की जहां आशंका होगी पुलिस तुरंत कारगर कार्रवाई करेगी। नए थाना प्रभारी के सामने मुख्य रूप से अवैध धंधों पर लगाम लगाना जैसे अवैध खनन, अवैध देशी शराब का निर्माण व बिक्री पर लगाम, पशु तस्करी, सड़क सुरक्षा, कांडी में रोज का ट्रैफिक जाम, आम नागरिकों की सुरक्षा सहित कई अन्य चुनौतियां होंगी। जिस पर उन्हें ध्यान देना होगा।