सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त 2026 को 172 बटालियन सी. आर.पी. एफ, गढ़वा (झारखण्ड) द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ बटालियन मुख्यालय से अजय कुमार वर्मा, कमाण्डेंट द्वारा किया गया। रैली बटालियन मुख्यालय से प्रारंभ होकर रंका मोड़, घंटाघर चौराहे तक पहुँची। इस दौरान मार्ग में दुकानदारों, राहगीरों और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर देशभक्ति की भावना जागृत की गई। रैली के दौरान शांति निवास हाई स्कूल एवं बी.एस.के.डी पब्लिक स्कूल, गढ़वा में भी रैली का भव्य स्वागत किया गया तथा विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ वंदेमातरम् गीत का पूर्ण स्वरूप में गान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, एकता एवं अखण्डता का संदेश देते हुए तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला।172 बटालियन सी.आर.पी.एफ की इस पहल का उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना है। रैली के दौरान भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान 172वीं वाहिनी के एस. के वशिष्ठ, द्वितीय कमान अधिकारी, जी. मधु, उप कमाण्डेंट, अमित किशोर, सहा० कमाण्डेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान भी शामिल हुए। Post navigation सीआरपीएफ ने करगिल विजय दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन