शहीद सिपाही / जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत) के पैतृक आवास पर जाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलिशैलेन्द्र कुमार वाशिष्ठ, द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि शहीदों का सदैव स्मरण व सम्मान हमारी परंपरा”सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : गढवा स्थित 172 बटालियन, सी.आर.पी.एफ. के द्वारा “शहादत दिवस” के अवसर पर 172 बटालियन सी.आर.पी. एफ. मुख्यालय, गढ़वा में शहीद सिपाही / जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत) के पैतृक आवास ग्राम चेचरिया (अटौला) के विघालय परिसर में स्थित शहीद सिपाही/ जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत) की प्रतिमा पर शैलेन्द्र कुमार वाशिष्ठ, द्वितीय कमान अधिकारी, 172 बटालियन एवं शहीद के परिवारजनों, ग्रामीणों तथा सीआर.पी.एफ. जवानों द्वारा माल्यार्पण किया गया। शहीद सिपाही/ जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत) के पिता और परिजनों से मिलकर अधिकारी ने परिवार के प्रति पूरे सी.आर.पी.एफ. की और से कृतज्ञता व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित परिजनों उच्च विघालय अटौला के अध्यापकों और विधार्थियों से वाहिनी के अधिकारी ने इस दिवस की महत्ता की चर्चा की। साथ ही शहीद सिपाही/ जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोंपरांत) के जीवन व शहादत से प्रेरणा प्राप्त करने का आह्वान किया। कहा कि सीआरपीएफ अपनी मातृभूमि को हर समय आंतरिक व वाह्य संकटों से बचाती रही है। देश के लिए हम अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए हर पल तैयार रहते हैं। आप सब भी इस माटी के लाल की शहादत से प्रेरणा लें। इस अवसर पर निरीक्षक / जीडी यशवीर सिंह एवं सउनि / जीडी द्वारिका सिंह के अतिरिक्त 172 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के और कार्मिकों तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation सीआरपीएफ 172 बटालियन का हर घर तिरंगा अभियान