सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन गढ़वाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण, निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी तथा आम जनता को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार, 28 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मुख्यालय में NHAI के चेयरमैन संतोष कुमार यादव के साथ महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की।उक्त बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू एवं गढ़वा जिलों से संबंधित NH-39, NH-139 एवं NH-98 की विभिन्न निर्माणाधीन एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक अड़चनों तथा आम जनता को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रोजेक्ट डायरेक्टर के बार-बार तबादले पर रोक, पलामू में खुलेगा PIU साइड ऑफिससांसद ने पिछले चार महीनों में छह बार प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD) के तबादले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिकारियों के लगातार स्थानांतरण से परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, निर्णय प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गति प्रभावित हो रही है।इस पर NHAI चेयरमैन ने वर्तमान अधिकारियों को परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अनावश्यक स्थानांतरण नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही, शेष कार्यों की प्रभावी निगरानी और त्वरित निष्पादन के लिए पलामू में PIU का साइड ऑफिस खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई।दशहरा से पहले भरे जाएंगे हाईवे के गड्ढेसांसद ने सतबरवा, पोलपोल, डालटनगंज, पड़वा, रमना, नगर उंटारी, हरिहरगंज एवं छतरपुर सहित विभिन्न शहरी क्षेत्रों में मानसून के कारण सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों तथा मरम्मत कार्यों में हो रही देरी का मामला उठाया।सांसद के आग्रह पर NHAI चेयरमैन ने इन कार्यों को फास्ट ट्रैक आधार पर कराने का निर्देश दिया तथा दशहरा से पहले गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सड़क की स्थायी एवं पूर्ण मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। ताकि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।सतबरवा बाईपास पर गुणवत्तापूर्ण डायवर्सन की व्यवस्थासांसद ने सतबरवा बाईपास के धीमे निर्माण कार्य तथा वर्तमान डायवर्सन की गुणवत्ता और यातायात सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।इस पर चेयरमैन ने निर्देश दिया कि सतबरवा बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने तक आम जनता की सुविधा के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित वैकल्पिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।डालटनगंज बाईपास के पोखराहा में VUP एवं जोड़ में LVUP को लेकर रेलवे से समन्वयडालटनगंज बाईपास में Km 165 पर पोखराहा में VUP एवं Km 169 पर जोंड़ में LVUP के लंबित अनुमोदन का मामला भी सांसद ने उठाया। इस संबंध में रेलवे एवं NHAI के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित होने की जानकारी दी गई है। इसके तहत रेलवे द्वारा हाईटेंशन वायर हटाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिससे संबंधित निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।भोगू-शंखा फ्लाई ओवर एवं रुके सिविल कार्यों में तेजी की मांगसांसद ने PIU के डालटनगंज से लातेहार स्थानांतरण के कारण प्रभावित हुई परियोजनाओं की विशेष समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने दुबियाखांड़ आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के दृष्टिगत भोगू-शंखा सेक्शन में प्रस्तावित फ्लाईओवर को शीघ्र अनुमोदन देने तथा पिछले छह महीनों से प्रभावित सिविल कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।इसके अलावा सांसद ने मेदिनीनगर DFO द्वारा उठाए गए वृक्षारोपण एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित लंबित अनुपालनों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की।स्थानीय वाहनों को टोल में राहत और पूर्ण हो चुके हिस्सों का उद्घाटनसांसद श्री राम ने फोर-लेनिंग का कार्य पूर्ण होने तक मेदिनीनगर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को उचित टोल छूट देने का आग्रह किया। साथ ही, NH-39 पैकेज-V एवं NH-139 के पूर्ण हो चुके हिस्सों का शीघ्र उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित करने की मांग रखी।सांसद ने कहा कि पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास, व्यापार, रोजगार और सामाजिक संपर्क की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं। इसलिए निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को दूर कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। Post navigation सदर अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार ने कांडी बीडीओ/सीओ कालिया प्रभार