पूर्व सीओ सह बीडीओ राकेश सहाय 30.9 को हो गए सेवानिवृत्तमेरे पास जो भी अपना काम लेकर आया संतुष्ट होकर गया : राकेश सहायईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आम लोगों को दिलाया जाएगा न्याय : राजेश कुमारसरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का होगा प्रयाससदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : जिलांतर्गत कांडी प्रखंड कार्यालय में सदर अनुमंडल के एक्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बुधवार को नए बीडीओ सह सीओ का पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि पूर्व बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। पदभार ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान बीडीओ राकेश सहाय ने नए बीडीओ राजेश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राजेश कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे राकेश सहाय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात राजेश कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद नए बीडीओ ने अंचल कर्मियों, प्रखंड कर्मियों एवं मनरेगा कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कांडी प्रखंड को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि उनके कार्यकाल में कांडी प्रखंड वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मियों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला। इसी तरह से सभी लोग वर्तमान पदाधिकारी से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कहा कि बाजार एवं में रोड से अतिक्रमण व आटो खड़ी कर सड़क जाम करने को व्यवस्थित नहीं कर सका। नए अधिकारी से मिलकर आपलोग यह काम करा लेंगे। संपूर्ण सेवाकाल उन्होंने जरूरतमंदों की सरकारी प्रावधान के तहत यथासंभव सहयोग करने का काम किया है। जो भी काम लेकर आया वह संतुष्ट होकर गया। इस मौके पर बीपीओ कमलेश कुमार, प्रखंड कोऑर्डिनेटर उमंग पांडेय, प्रधान लिपिक संजय सक्सेना, देवेंद्र कुमार, शाहिद अंसारी, अभिषेक कुमार, धीरज पांडेय सहित प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित थे। Post navigation सांसद वीडी राम की पहल : NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी, जनता को मिलेगी राहत!