दस्तावेजों के अभाव में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु निर्वाचन आयोग से मांगा गया दिशा-निर्देशसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : SIR-2026 के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरही के ग्राम जासा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन भूमि पर लगभग 20 झोपड़ियों में निवास कर रहे मुसहर परिवारों से मुलाकात कर मतदाता सूची से संबंधित उनकी समस्याओं की जानकारी ली।मौके पर बताया गया कि उक्त मुसहर परिवारों में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 76 लोग हैं। इनमें से 33 लोगों के नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिन्हें No Mapping से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है। हालांकि, उनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है।वहीं, 43 लोगों के नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। दस्तावेजों के अभाव में उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।उपायुक्त श्री मिश्रा ने मुसहर परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले से संबंधित तथ्यों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुरूप पात्र सभी मुसहर परिवारों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि SIR-2026 के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा मतदाता सूची से संबंधित मामलों का नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अम्बा लाल पटेल गर्ल्स हाई स्कूल में Discrepancies in Mapping की सुनवाई का निरीक्षणइसके पश्चात उपायुक्त ने अम्बा लाल पटेल गर्ल्स हाई स्कूल, नगर उंटारी का दौरा किया। यहां उन्होंने नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा Discrepancies in Mapping से संबंधित मामलों में की जा रही सुनवाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सुनवाई की प्रक्रिया, प्राप्त मामलों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली तथा SIR-2026 के तहत सभी मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि SIR-2026 के दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पात्र नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।🇸🇮🇷 (“कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”) ☎️📞✉️Electors Helpline No:1950Police Helpline Number:112Child Helpline Number:1098Women Helpline Number:181Jhar Jal Toll Free Number: 1800-3456-502Jhar Jal WhatsApp Number: 9470176901 Post navigation झूठ, ठगी और गाली-गलौज में नंबर वन हैं गढ़वा विधायक : धीरज कानून का अनुपालन, भय मुक्त समाज व अवैध धंधों पर लगाम होगी प्राथमिकता : ऋषिकेश