स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति नृत्य-गायन की मनमोहक प्रस्तुतिसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टाऊन हॉल, गढ़वा के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई स्थानीय स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गयें।नृत्य में के. जी. बी. वी सी एम स्कूल, शान्ति निवास स्कूल, आर.के.सी.एम SOE गर्ल्स हाई स्कूल, ज्ञान निकेतन बेलचम्पा, बी.एस.के.डी स्कूल, बी.पी.डी. ए. वी स्कूल, संत पॉल स्कूल तथा के. जी. बी.वी. मेराल द्वारा नृत्य का मंचन किया गया। नृत्य के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों द्वारा गीत भी प्रस्तुत किये गयें, जिनमे ब्राइट फ्यूचर स्कूल, आर. के. पी. एस, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल, बी. एन. टी संत मैरी स्कूल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।इस दौरान अतिथि कलाकार के रूप में शबनम खातून ने भी अपनी कर्णप्रिय गानों के साथ प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों ने गाने व नृत्य पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शमां बांधी। सभी गायकों के सुर में सुर मिलाते हुए संगीतकार के तौर पर ढोलक वादक संजय कुमार, पैड नाल वादक सुधांशु कुमार व ऑर्गन पर शशिकांत विश्वकर्मा ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।समस्त कार्यक्रम का संचालन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। नृत्य एवं गीत प्रस्तुति में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर मोमेन्टो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कलाकारों एवं कार्यक्रम के निर्देशन को भी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंच पर आमंत्रित कर मोमेन्टो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें नृत्य में प्रथम स्थान संत पॉल स्कूल ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बी.एस.के.डी स्कूल ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर आर.के.सी.एम SOE गर्ल्स हाई स्कूल ने प्राप्त किया। वहीं गीत में प्रथम स्थान ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान बीएनटी संत मैरी स्कूल एवं तृतीय स्थान आर.के. पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।मंच से उपायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में पठन-पाठन के साथ एक्स्ट्रा कुरिकूलम के तहत गीत, संगीत, नृत्य व स्पीच डिलीवरी आदि गतिविधियों का कराना आवश्यक है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला भू -अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला नज़ारत उपसमाहर्ता पंकज कुमार गिरि समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी, स्थानीय कलाकार, विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चे एवं काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थें। Post navigation सीआरपीएफ 172 बटालियन का हर घर तिरंगा अभियान