सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हा बिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 (बिहारी मंदिर लेन) में नूपुर होटल से लेकर माँ गढ़देवी मंदिर तक नवनिर्मित नाली एवं सड़क का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। बरसात के मौसम में इस गली में भारी जलजमाव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आम जनमानस की इस दीर्घकालिक समस्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा, “नगर परिषद क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का आवागमन अब सुगम और सुरक्षित होगा।”वहीं उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने कहा, “नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए हम लगातार प्रतिबद्ध हैं। श्रद्धालुओं को माँ गढ़देवी मंदिर तक पहुँचने में अब कोई असुविधा नहीं होगी और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।” इस अवसर पर परिषद के प्रधान सहायक अमित कुशवाहा,वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद,वार्ड न.10 के पार्षद दीपक कुमार (मुन्ना मोबाइल), वार्ड 21 के पार्षद सुनील कुमार,वार्ड नंबर 17 के पार्षद मीरा कुमारी, वार्ड 20 के पार्षद सविता देवी,वार्ड 9 के पार्षद बंधु राम,वार्ड नंबर 8 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा,वार्ड 02 के पार्षद प्रतिनिधि अप्पू हसन,बृजेश दुबे,सुरेश पटवा,अरविंद केसरी, जय पटवा,सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। Post navigation राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सनातन संस्कृति की ध्वज वाहक थीं : राकेश पाल गुरूवार को कांडी मेन रोड पर साकार हो गया दिल्ली व रांची का छात्र आंदोलन