मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वा गढ़वा : पद्म भूषण दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन चरित्र को प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में झामुमो गढ़वा जिला समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से सहानुभूति पूर्वक सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रेषित मांग पत्र में कहा है कि महानायक पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरू शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन चरित्र एवं उनके सामाजिक, राजनीतिक तथा जनांदोलनों में दिए गए योगदान को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। ताकि वर्तमान एवं भावी पीढ़ी झारखण्ड के इतिहास, संस्कृति एवं उनके संघर्षों से परिचित हो सके। प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही दिवस के पूर्व झारखण्ड के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित सेमिनार, विचार-गोष्ठी तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक वर्ष 4 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर राज्य स्तर पर झारखण्ड की संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक चेतना से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। ताकि उनके आदर्शों एवं योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा सके। प्रेषित मांग पत्र में जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, अशर्फी राम आदि का नाम शामिल है। Post navigation बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों की नियुक्ति