नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया नवनिर्मित सड़क व नाली का उद्घाटन



सदास्मृत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में बहुप्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन गरिमामय माहौल में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी के द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के निवासी लंबे समय से जलजमाव और संकीर्ण रास्ते की समस्या से जूझ रहे थे। विशेषकर बरसात के दिनों में नाली का पानी सड़कों पर आ जाता था। जिससे आवागमन बाधित हो जाता था और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता था। अब इस नाली व सड़क के बन जाने और मार्ग के चौड़ा हो जाने से क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से पूर्णतः निजात मिल जाएगी। उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सभी वार्डों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्य को निष्पादित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विकास का कार्य किया जाएगा। साथ ही नगर परिषद के कनीय अभियंता संदीप कुमार, वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, वार्ड नंबर 7 के पार्षद विनोद प्रसाद, वार्ड नंबर 19 के पार्षद उदय कुमार कुशवाहा, वार्ड नंबर 21 के पार्षद सुनील कुमार, वार्ड नंबर 16 के पार्षद पारस नाथ कश्यप, वार्ड नंबर 15 की पार्षद रीता देवी, वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा के साथ ही इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से उमेश कश्यप, मुकेश गौड़, आशीष कश्यप, राहुल मोदनवाल, विशाल गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, सुरेश पटवा, अरुण सोनी, सुनील गुप्ता, गोयल अग्रवाल, पवन सोनी सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।