शहर को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़: आशीष सोनीसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : शहर के सर्वांगीण विकास एवं जलजमाव की समस्या से नगरवासियों को स्थायी रूप से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी द्वारा रंका मोड़ पर भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘नसीम & संस’ से लेकर ‘तिवारी रेस्ट हाउस’ तक बनने वाली आधुनिक नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुगम जल निकासी नगर परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से इस क्षेत्र में नाली निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नाली के बन जाने से स्थानीय दुकानदारों, रहवासियों एवं राहगीरों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूरा किया जाएगा। ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।इस शिलान्यास के अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर उपस्थित नगर परिषद के कनीय अभियंता संदीप कुमार, वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, वार्ड नंबर 7 के पार्षद विनोद प्रसाद, वार्ड नंबर 19 के पार्षद उदय कुमार कुशवाहा, वार्ड नंबर 21 के पार्षद सुनील कुमार, वार्ड नंबर 16 के पार्षद पारस नाथ कश्यप, वार्ड नंबर 15 की पार्षद रीता देवी, वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा के साथ ही मुख्य रूप से उमेश कश्यप, मुकेश गौड़, आशीष कश्यप, राहुल मोदनवाल, विशाल गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, गोपाल कश्यप, संजय कश्यप, उमाकांत तिवारी सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। Post navigation काली मंदिर परिसर पर ध्यान दे नगर परिषद : धीरज दुबे अब गढ़वा नगर में सुविधाजनक होगी आवाजाही