खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का दिया निदेशसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : संयुक्त सचिव खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय रांची के निर्देश पर आज दिनांक 21.07.2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा सदर दीपश्री के द्वारा गढ़वा शहर अंतर्गत विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर एवं रिटेलर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण की शुरुआत सबसे पहले रिलायंस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड चिनिया रोड से की गई। यहाँ सभी चीज़ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप पाया गया। इसके बाद सहिजना रोड स्थित A to Z प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जहाँ से काली मिर्च का सैंपल जांच हेतु लिया गया एवं सख्त निर्देश दिया गया कि एक्सपायर सामान की बिक्री नहीं करनी है।इसी क्रम में सहिजना रोड स्थित हरिओम ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान में बहुत गंदगी पाई गई एवं असुरक्षित पनीर पाया गया। जिसका सैंपल जांच हेतु लिया गया। इनके द्वारा खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत ₹10000 रूपए का जुर्माना किया गया।इसके उपरांत लक्ष्मी श्री एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। जहां 300 carate एस्पायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाया गया। जिसे तत्काल सील किया गया। इनके प्रतिष्ठान पर ₹20000 रूपए का जुर्माना किया गया।इसके बाद गंगा जल इंटरप्राइजेज, पवन ट्रेडर्स एवं टंडवा स्थित सक्षम इंटरप्राइजेज तथा श्री शौर्य A to Z का निरीक्षण किया गया। जहां खाद्य सुरक्षा के मानक के अनुसार सब सही पाया गया।इस दौरान 172 बटालियन सीआरपीएफ कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ पर सभी खाद्य सामग्री मानक के अनुरूप ही पायी गयी।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री द्वारा सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने व्यवसाय का संचालन खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 के तहत ही करना सुनिश्चित करें एवं किसी प्रकार के एक्सपायरी सामान की बिक्री नहीं करें। अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।उक्त निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा- 2 अनिरुद्ध रॉय, विवेक तिवारी, संतोष कुमार, बबलू पाण्डेय आदि शामिल रहे। Post navigation क्या है ऑर्गेमोन मैक्सिकाना? पीएम-पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की होगी नियमित जांच