बरगढ़ भंडरिया नौका बिंदा तेवाली बरवाडीह के लिए नई रेल लाइन की स्वीकृतिसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वाआज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में चिरमिरी-अंबिकापुर बरगढ़-भंडरिया रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।विगत अगस्त माह में भी संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर अंबिकापुर-गढ़वा प्रस्तावित रेलवे लाइन के अलाइनमेंट में बरगढ़ एवं भंडरिया को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया था। उस समय रेल मंत्री ने इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ पुनः बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया था।सांसद ने कहा कि आज यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संघर्ष समिति की मांग को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री ने स्वीकृत नई रेलवे लाइन अंबिकापुर-गढ़वा रोड एवं रामानुज गंज-बरवाडीह रेल कनेक्टिविटी के अतिरिक्त अंबिकापुर से बलरामपुर होते हुए बरगढ़, नौका, भंडरिया, बिंदा एवं तेवाली होते हुए बरवाडीह तक नई रेलवे लाइन के निर्माण की घोषणा की।इस प्रस्तावित रेल मार्ग में बलरामपुर एवं तेवाली में होंगे दो महत्वपूर्ण जंक्शन भीयह परियोजना पलामू संसदीय क्षेत्र, विशेषकर बरगढ़, भंडरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व की है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। आवागमन सुगम होगा तथा रोजगार, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सांसद श्री राम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।इस अवसर पर सांसद एवं समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा एवं मांदर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।यह केवल एक रेलवे लाइन नहीं, बल्कि बरगढ़-भंडरिया सहित पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और उज्ज्वल भविष्य की नई आधारशिला है। Post navigation गांधी जयंती पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धा से नमन, उपायुक्त ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि