सदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने शनिवार को पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा स्थित आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरके पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ तथा ‘विकसित भारत की संकल्पना’ से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्म निर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत’ का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच देशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सेवा भावना, रचनात्मक सोच एवं विकसित भारत के प्रति जागरूकता पैदा करना है।सांसद ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पना में भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। आज के विद्यार्थी ही कल के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माता बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रसेवा, अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सभी विद्यार्थियों को इस सार्थक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को देश के विकास एवं राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अलख नाथ पांडेय, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, भाजपा नेता राम सरिख चन्द्रा, भगवान तिवारी, कमलेश नंदन सिन्हा, मुकेश चौबे, मिथिलेश तिवारी, विजय कांत चौबे, संजय ठाकुर, प्राचार्य श्री संतोष पाण्डेय, इंचार्ज प्रिंसिपल अनूप पाण्डेय, शिक्षक मुजीबउद्दीन ख़ान एवं अन्य शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। Post navigation शिक्षा के साथ अवसर एवं ज्ञान के साथ आत्मविश्वास प्रदान करना विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी : राज्यपाल गढ़वा में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा, 29,994 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति हेतु सूची अनुमोदित