झामुमो ने निकाला विरोध मार्च, किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहनसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित एक तरफा कार्रवाई से अधिसंख्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के विरोध में झामुमो गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च करते हुए पुतला दहन किया। झामुमो कार्यकर्ता गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान (टाउन हॉल) से विरोध मार्च निकाल कर रंका मोड़ पहुंचे। रंका मोड़ पहुंचकर विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।मौक़े पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली बेहद गंभीर और चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा हाल ही में लिए गए कई एकतरफा फैसलों पर आयोग के ही अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए बिना उनकी सहमति और जानकारी के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में करोड़ों पात्र मतदाताओं का नाम हटाना और नियमों में एकतरफा बदलाव करना पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और अवैध कृत्य है। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात है। इस लोकतंत्र विरोधी और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो लगातार जोरदार जनआंदोलन करेगा। साथ ही राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीति से प्रेरित होकर पक्षपात पूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाजपा द्वारा शुरू से ही आम जनता को झूठ और भ्रम की बातों से ठगने का काम किया है। भाजपा द्वारा लगातार षडयंत्र के तहत सत्ता में बने रहने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपनाये जाते रहे हैं। लेकिन अब उन चोरों की पोल खुल चूकी है। जनता उनके फरेबी बातों को समझ चुकी है। जिसका जवाब लोकतान्त्रिक तरीके से देने को प्रतिबद्ध है !! झामुमों के विरोध प्रदर्शन की प्रमुख मांगे – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए, राष्ट्रपति से इस असंवैधानिक रवैये पर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की गई, वोटर लिस्ट में की गई धांधली को रोककर सभी पात्र मतदाताओं के नाम वापस जोड़े जाएं !!विरोध प्रदर्शन में वोट चोर गद्दी छोड़, झूठ फरेब और धांधली की राजनीति अब नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या करने वालों होश मे आओ, चंदा चोर गद्दी छोड़, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जैसे नारों से गढ़वा गूंज उठा !!इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, तनवीर आलम, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, झामुमों जिला सचिव शरीफ अंसारी, झामुमों युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, उपाध्यक्ष लल्लू राम, जिला उपाध्यक्ष फरीद खान, झामुमों जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, झामुमों गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष जनाब फुजेल अहमद, महिला मोर्चा मेराल प्रखंड अध्यक्ष दीपमाला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी राम, झामुमों नगर कमेटी अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अहमद अंसारी, नीलू खान, कार्तिक पांडेय, आरिफ रजा, रंथा नायक, अहमद रजा, धनंजय पासवान, श्रीकांत चंद्रवंशी, वसीम खान, लल्लू मेहता, पुष्पराज सिंह, बडू गुप्ता, पप्पू यादव, मुकेश तिवारी, बैद्यनाथ गौतम सभी झामुमों जिला कमेटी सदस्य, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, नगर कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य व भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। Post navigation सांसद वी०डी० राम ने परिवहन मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 15 अक्टूबर तक खनन कार्यों पर रोक का कड़ाई से होगा अनुपालन