जल जीवन मिशन में व्याप्त अनियमितता की जांच पर दिया जोरसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : जिला के कांडी प्रखंड की ज्वलंत समस्या से निजात दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने पलामू के लोक प्रिय सांसद विष्णु दयाल राम से पलामू परिसदन में मुलाकात कर प्रमुख मांगें रखीं। श्री दुबे ने कहा कि आपके प्रयास से पलामू गढ़वा में सड़क पानी सहित रेल परिचालन के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आपके कुशल नेतृत्व से भारत सरकार द्वारा आपको दूसरे देश में भारत का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेवारी दी गई। जिससे पलामू लोकसभा का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए पलामू लोकसभा की जनता की ओर से केंद्रीय नेतृत्व और प्रधान मंत्री को आभार। साथ ही साथ आग्रह है कि बिहार के डिहरी ऑन सोन से पण्डुका सोन नदी को पार कर भवनाथपुर नगर बंशीधर के रास्ते रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दिलाई जाए। इस रेल लाइन के निर्माण से बिहार झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चार राज्यों के सुदूर देहात व जंगलों में रहने वाले बहुसंख्यक यात्रियों को रेल यात्रा से जोड़ा जा सकेगा। वहीं मेराल भवनाथपुर से चोपन रेल लाइन निर्माण व परिचालन शुरू कराया जाए। जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य में अनियमितता की जाँच कराई जाए। परिसदन में मांग पत्र देने वालों में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे के साथ साथ मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे भी शामिल थे। Post navigation मेराल-भवनाथपुर- चोपन रेल संपर्क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन राज्यपाल ने श्री बंशीधर नगर में किया बंशीधर मंदिर में दर्शन पूजन