झामुमों के सभी कार्यक्रम स्थगितझारखण्ड सरकार ने 06 और 07 सितंबर 2026 को दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा कीसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से संपूर्ण झामुमो परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मर्माहत हैं।दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अपराह्न 3:00 बजे पूर्व मंत्री सह केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर, गढ़वा स्थित आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में झामुमो गढ़वा जिला इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन संगठन और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा और पार्टी संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। गढ़वा जिला सहित पूरे राज्य में झामुमो के आगामी सभी राजनीतिक, सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को स्थगित रखते हुए शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। शोकसभा में जिलाध्यक्ष शम्भू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, उपाध्यक्ष संजय काँस्यकार, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा फुजैल अहमद, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रियम सिंह, अनिल भारती, आनंद कुमार पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, मिन्हाज खान, चन्दन पासवान, दीनदयाल पासवान सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। Post navigation मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, सभी संबंधित विभागों में नियुक्त होंगे नोडल पदाधिकारी