FSSAI द्वारा चिन्हित अमानक एवं मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री व भंडारण नहीं करने का निर्देशसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा- 02 अनिरुद्ध रॉय द्वारा खाद्य उत्पादों के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान के आलोक में दिनांक- 03 सितंबर 2026 को FSSAI द्वारा चिन्हित Non-Compliant/अमानक एवं मिस-लेबलिंग उत्पादों के विरुद्ध राज्यव्यापी सघन जाँच एवं प्रवर्तन अभियान के तहत मेराल प्रखंड में सघन जाँच अभियान चलाया गया।उक्त अभियान के दौरान मेराल प्रखंड के विभिन्न थोक एवं खुदरा बाजारों, सुपर मार्केट, किराना दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए FSSAI द्वारा चिन्हित/संदिग्ध, अमानक एवं मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री की जाँच की गई।कुछ दुकानों पर वैसे प्रोडक्ट पाये गये, जो प्रतिबंधित है और जिसकी बिक्री अथवा भंडारण पर रोक है। निरीक्षण के दौरान पाए गये ऐसे उत्पादों यथा- स्टिंग एवं रेडबुल एनर्जी ड्रिंक, लोटे चोको पाई आदि को तत्काल दुकान से हटवाया गया। वहीं बादल होटल मेराल से पनीर का सर्विलांस सैंपल जाँच हेतु लिया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री रॉय द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों व दुकानदारों को स्पष्ट कहा गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर FSS Act, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियम/विनियमों के प्रावधानों के तहत उल्लंघनकर्ता खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उक्त निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन भी मौजूद थी। Post navigation अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण नगर परिषद का त्वरित एक्शन : अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी और कार्यपालक पदाधिकारी ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया स्थल निरीक्षण