सीबीएसई, एनईपी 2020 और स्किल इंडिया मिशन के तहत छात्रों को मिला पाक-कला और करियर का मंचसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : नई शिक्षा नीति 2020, सीबीएसई और स्किल इंडिया मिशन के उद्देश्यों को साकार करते हुए आर.के. पब्लिक स्कूल, गढ़वा में “यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप 2026-27” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में कुकिंग स्किल, पोषण, स्वच्छता और होटल इंडस्ट्री में करियर के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता की मुख्य झलकियों में श्रेणी I के तहत बिना आग वाली कुकिंग रही। जिसमें कक्षा 6 से 8 के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस श्रेणी में छात्र -छात्राओं को बिना आग के व्यंजन तैयार करने थे। वहीं श्रेणी II में आग वाली कुकिंग जिसमें कक्षा IX से XII के छात्र – छात्राओं ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। यंग इंडिया कुलिनरी चैंपियनशिप 2026-27 के अवसर पर निदेशक एवं शिक्षाविद्, अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। सच्ची शिक्षा वह है जो बच्चे के हाथों को हुनर दे, मन को संस्कार दे और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाए। रसोईघर विज्ञान, गणित, कला और अनुशासन का संगम है। जब एक बच्चा एक व्यंजन बनाता है, तो वह साथ में पोषण, स्वच्छता, समय प्रबंधन और टीमवर्क भी सीखता है।इस चैंपियनशिप के माध्यम से हम अपने छात्रों को होटल इंडस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी और उद्यमिता जैसे नए करियर विकल्पों से जोड़ना चाहते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र बिना आग और आग दोनों श्रेणियों में इतने रचनात्मक और जिम्मेदार तरीके से व्यंजन बना रहे हैं। एनईपी 2020 के तहत स्किल बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की चैंपियनशिप आवश्यक हैं। इससे छात्रों को न केवल पाक-कला सीखने को मिली, बल्कि पोषण, प्रस्तुतीकरण और समय प्रबंधन जैसी जीवनोपयोगी कुशलताएं भी विकसित हुईं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन को सफल बनाने वाले शिक्षकों को बधाई दी। Post navigation अपनी व सरकारी जमीन होते हुए भी राप्रावि सबुआ के बच्चों को एक अदद रास्ता नसीब नहीं शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण व वेतन रोकने का निर्देश