पथ निर्माण विभाग बनाएगी पलामू में 3 व गढ़वा में 2 सड़कसदास्मृत आशुतोष रंजनप्रियरंजन सिन्हाबिंदास न्यूज, गढ़वागढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम की अनुशंसा के आलोक में पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का किया जाएगा निर्माण।श्री राम ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा जिले की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बहुत जल्द पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम संबंधित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि सांसद श्री राम ने पत्रांक 380/DLI, दिनांक 24 मार्च 2026 के माध्यम से पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखकर क्षेत्र की इन जर्जर सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की थी। उक्त निर्माण हेतु प्रस्तावित सड़कें निम्नलिखित हैं—पलामू जिला1. एनएच-139 (पुराना एनएच-98) हरिहरगंज दुबटिया मोड़ से वाया पीपरा होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड, हुसैनाबाद तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण।2. चेचरिया से जमडीहा, करकट्टा होते हुए बसरिया वाया जोगा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।3. जपला-छतरपुर से मझौली, पीपरा बाजार, वाया सरहू, झगराखांड, हसनपुर, मधुबाना तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण।गढ़वा जिला4. परों से कुरून, तिहारो, हरता, चपलसी होते हुए पाट फकीराडीह तक लगभग 24 किलोमीटर सड़क का निर्माण।5.पनघटवा–टाटीदीरी–मार्च–धुरकी तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।उपरोक्त सड़कों के निर्माण से जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित होगी। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है। Post navigation मेरा खून, मेरा सगा भी गलत करेेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा : मिथिलेश ठाकुर सतबहिनी झरना तीर्थ विकास समिति के हनुमान भाई निरंजन सिंह नहीं रहे